Home General लगातार गिरते जा रहे सोने के भाव, जल्दी से कर ले खरीददारी

लगातार गिरते जा रहे सोने के भाव, जल्दी से कर ले खरीददारी

SHARE

लगातार हर दिन सोने के भाव गिरते जा रहे हैं।

24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 68,870 रुपये पर है।

नई दिल्ली। जब से आम बजट (budget) पेश हुआ है और फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण ने सोने पर लगने वाली कस्टम ड्यूटी (custom duty) को काफी कम करने की घोषणा की है तब से ही लगातार हर दिन सोने (gold) के भाव गिरते जा रहे हैं। ऐसे में अगर आप सोने व चांदी के गहने (gold and silver jewelry) बनाने का प्लान कर रहे हैं तो यह समय बिलकुल सही है।

इसे भी जरूर पढ़ें-सोने की कीमतों में फिर से लग गई आग, देखते ही देखते इतना पहुंच गया रेट

आज सोने (gold) के भाव में गिरावट आई है। सोने का भाव (price of gold) देश के ज्यादातर राज्यों में पिछले एक हफ्ते में 6,000 रुपये तक सस्ता हो गया है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 68,870 रुपये पर है। मुंबई में 24 कैरेट गोल्ड (24 carat gold) की कीमत 68,720 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। चांदी (price of silver) की बात करें तो इसका भाव 84,400 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। झारखंड की राजधानी रांची के सर्राफा बाजार (bullion market) में आज 22 कैरेट 10 ग्राम सोने (gold) की कीमत 64,900 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 68,150 रुपए दर्ज किया गया है।

वहीं प्रति किलो चांदी (price of silver) के भाव में आज कोई हलचल नहीं देखी गई है। चांदी प्रति किलो 89,000 रुपए के भाव से बेची जाएगी। जबकि कल (शुक्रवार) शाम तक चांदी 89,000 रुपए की दर से बेची गई थी। 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने (24 carat gold) के भाव में गिरावट देखी गयी है। 22 कैरेट सोना (22 carat gold) प्रति 10 ग्राम कल शाम 65,700 रुपए बिका। आज भी इसकी कीमत 64,900 रुपए तय की गई है। यानी दाम में 800 रुपए की गिरावट देखी गयी है।

वहीं शुक्रवार को लोगों ने 24 कैरेट सोना (gold) प्रति 10 ग्राम 68,990 रुपए के भाव से खरीदा। आज भी इसकी कीमत 68,150 रुपए तय की गयी है। यानी भाव में 840 रुपए की गिरावट देखी गई है। इधर आपको एक बात और बता दें कि सोने के गहने खरीद रहे हैं तो कभी भी क्वालिटी को नजरअंदाज नहीं करें। हॉलमार्क देखकर ही गहना खरीदें, यही सोने (gold) की सरकारी गारंटी है। आपको बता दें कि भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड( BIS) हॉलमार्क का निर्धारण करती है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here